logo

बाल मन की कोमलता, जिज्ञासा और अच्छी सीखों के बीजों को अधिरोपित करने की दृष्टि से लिखी गई कविताओं और गीतों का संकलन है। इसमें बच्चों की भावनाओं, रुचियों और उनके मनोविज्ञान के साथ तारतम्यता बिठाने का प्रयास किया गया है। बच्चों को प्यार भरी लुभावनी दुनिया की सैर करातीं कविताओं को भी शामिल करने का प्रयास किया गया है।बाल कविताएं एवं गीत अर्थात बच्चों के लिए लिखी गई कविताएं और गीत बच्चों के मन, उनकी जिज्ञासा, संस्कार, सोच व मनोविज्ञान पर आधारित होते हैं। ये कविताएं बाल मन के लिए सुगम, सरल, सहज एवं बोधगम्य होती हैं। माँ की लोरी, पिता की नसीहतें, बच्चों के आपसी खेल में स्वयं उद्भूत स्वर, धुन, लय, ताल और शब्द बड़े आकर्षक होते है, भले ही वे निरर्थक शब्दावली प्रयोग करते हों और व्याकरण के नियमों से पूरी तरह से न बंधे हों। किंतु ऐसी कविताओं और गीतों से बच्चों का मन झूम उठता है।